शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों में गिरावट के साथ अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि बाजार में कोई खास परिवर्तन नहीं आया, परन्तु तकनीकी शेयरों में कमजोरी के कारण नैस्डैक दबाव में दिखा। वहीं डॉव जोंस के हरे निशान में बंद होने के अलावा एसऐंडपी के उपयोगिताओं और दूरसंचार इंडेक्स सबसे बेहतर रहे। दिग्गज कंपनियों पर नजर डालें तो माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एल्फाबेट में भी गिरावट आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.79 अंक (0.07%) की हल्की बढ़त के साथ 21,409.55 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.1 अंक या 0.29% की मजबूती के साथ 6,247.17 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट हरे निशान में 2,439.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.85% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख