शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी लागू होने पहले बाजार में गिरावट, निफ्टी 9,500 के नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

एशियाई और अमेरिकी बाजार में गिरावट और 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी कानून से पहले बाजार ने जुलाई सीरीज की नकारात्मक शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 30,857.52 के बंद स्तर मुकाबले 30,824.97 पर खुलने के बाद करीब 10 बजे 133.99 अंक या 0.43% की कमजोरी के साथ 30,723.53 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में 9,478.90 पर खुल कर 42.10 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 9,462.00 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में अधिक गिरावट नहीं दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.06% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.29% की हल्की गिरावट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.66% की कमजोरी है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 9 शेयर हरे और 22 लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से सन फार्मा 1.86%, पावर ग्रिड 1.32%, सिप्ला 0.94% और डॉ रेड्डीज 0.89% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो 1.96%, एचडीएफसी 1.35%, आईसीआईसीआई बैंक 1.35%, बजाज ऑटो 1.03% और हीरो मोटोकॉर्प 1.01% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 15 शेयरों में बढ़त है, जबकि 34 शेयर लाल निशान पर हैं और शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख