शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी चढ़े, नैस्डैक पर रहा तकनीकी शेयरों का दबाव

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एनर्जी और बैंक शेयरों में मजबूती से डॉव जोंस में चमक आयी।

कल एसऐंडपी 500 भी तेजी के साथ बंद हुआ, मगर तकनीकी शेयरों के कारण नैस्डैक दबाव में रहा। तेल की कीमतों में वृद्धि से एसऐंडपी एनर्जी इंडेक्स 2.0% मजबूत हुआ, जो पिछले करीब एक महीने में इसका सबसे बेहतर प्रदर्शन है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 129.64 अंक (0.61%) की तेजी के साथ 21,479.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 30.36 अंक या 0.49% की गिरावट के साथ 6,110.06 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 5.6 अंक (0.23%) की बढ़त हुई और यह 2,429.01 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.19% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख