शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी बढ़त, निफ्टी पहुँचा 9,650 के ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

हालाँकि सत्र के आखरी हिस्से में बाजार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी। आज सेंसेक्स ने बुधवार के 31,245.56 के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 31,298.42 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 123.78 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 31,369.34 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,460.70 और निचला स्तर 31,264.86 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में खुला और सत्र के अंत में 36.95 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 9,674.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,700.70 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 9,639.95 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 1.52% की बढ़त के साथ 10.9825 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,537 शेयर मजबूती और 1,171 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी कारोबार सकारात्मक रहा। बीएसई मिडकैप में 0.30% और बीएसई स्मॉल कैप 0.31% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 0.41% की मजबूती के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.15%, आईटीसी में 1.72%, कोल इंडिया में 1.52%, भारती एयरटेल में 1.36%, मारुति में 1.33% और टाटा मोटर्स में 1.17% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 1.52%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.30%, सन फार्मा में 1.04%, ऐक्सिस बैंक में 0.93%, ओएनजीसी में 0.77% और टीसीएस में 0.55% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 28 शेयर तेजी और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 17 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख