शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस नये रिकॉर्ड स्तर पर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन मिला-जुला रहा।

अमेजन, एक्जोन और स्टारबक्स के कमजोर वित्तीय नतीजों के कारण एसऐंडपी पर दबाव पड़ा, जबकि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऊर्जा शेवरॉन में तेजी से डॉव जोंस नये उच्च शिखर स्तर पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी दिनों में हुए औसतन 600 करोड़ शेयरों के मुकाबले 610 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33.76 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 21,830.31 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.51 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 6,374.68 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 3.32 अंक की कमजोरी के साथ 2,472.10 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.35% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख