शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के लिए 245-248 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 270-280 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 238 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 28 जुलाई को बर्जर पेंट्स का शेयर 251.40 रुपये पर बंद हुआ। 22 नवंबर 2016 को यह शेयर 177.95 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 12 सितंबर 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 276.80 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 237.23 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि यह शेयर लगातार ऊपर चढ़ने के साथ ही साप्ताहिक चार्ट पर एक "निरंतर त्रिकोण" पैटर्न बना रहा है, जो कि तेजी का संकेत है। इसके अलावा, बर्जर पेंट्स की मात्रा गतिविधि में वृद्धि देखी जा सकती है, इसलिए आने वाले दिनों में इसमें सकारात्मक चाल बनी रही सकती है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख