शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों से प्राप्त कमजोर संकेतों के कारण गिरावट के साथ खुला बाजार

उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार को जापान के ऊपर से मिसाइल दाग कर क्षेत्र में तनाव बढ़ा देने से एशियाई बाजारों में गिरावट आयी।

इसका नकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। बाजार में (एनएसई तथा बीएसई) अधिकतर शेयर दबाव में हैं। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 31,750.82 के बंद स्तर के मुकाबले 31,724.84 पर खुला। करीब सवा 10 बजे सेंसेक्स 247.03 अंक या 0.78% की कमजोरी के साथ 31,503.79 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में 9,886.40 पर खुलने के बाद 77.35 अंक या 0.78% की कमजोरी के साथ 9,835.45 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.34% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.54% की कमजोरी है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 0.74% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से केवल 1 शेयर हरे और बाकी 30 शेयर लाल निशान में हैं। इकलौते मजबूत शेयर आईसीआईसीआई बैंक में केवल 0.08% की बढ़त है। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी 3.20%, एचडीएफसी में 1.87%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.35% और ऐक्सिस बैंक 1.20% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 7 शेयरों में बढ़त है, जबकि 44 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख