शेयर मंथन में खोजें

मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार में गिरावट

अस्थिरता के बीच गुरुवार को मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है।

बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक एनएसई तथा बीएसई हरे निशान में खुले जरूर, मगर बिकवाली के दबाव से लाल निशान में पहुँच गये। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,646.46 के बंद स्तर के मुकाबले 31,685.44 पर खुला। करीब 10 बजे सेंसेक्स 52.60 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 31,593.86 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,905.70 पर खुलने के बाद 11.60 अंक या 0.12% की कमजोरी के साथ 9,872.80 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.23% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.34% की बढ़त है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 0.60% ऊपर हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयर हरे और बाकी 19 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के मजबूत शेयरों में से विप्रो में 1.35%, रिलायंस में 1.19%, अदाणी पोर्ट्स में 0.60% और ओएनजीसी में 0.57% की बढ़त है। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी 1.01%, डॉ रेड्डीज में 1.00%, भारती एयरटेल में 0.84% और इन्फोसिस 0.78% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 22 शेयरों में बढ़त है, जबकि 29 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख