शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूत शुरुआत, निफ्टी 9,950 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने गुरुवार के 31,662.74 के बंद स्तर की तुलना में 31,694.15 पर शुरुआत की। करीब 10.05 बजे यह 60.98 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 31,723.72 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) मजबूती के साथ 9,958.65 पर खुल कर 22.25 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 9,952.15 पर है। आज रुपया भी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त के साथ खुला।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स का 1 शेयर सपाट स्थित में है। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से लार्सन ऐंड टुब्रो 1.69%, टाटा स्टील 1.18%, आईटीसी 0.89% और हिंदुस्तान युनिलीवर 0.69% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.92%, सन फार्मा 0.72%, बजाज ऑटो 0.51% और डॉ रेड्डीज 0.51% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 17 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख