शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 169 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है।

बीएसई में कैपिटल गुड्स, मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर खरीदारी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने शुक्रवार के 31,687.52 के बंद स्तर की तुलना में 31,798.31 पर शुरुआत की। करीब 10 बजे यह 169.82 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 31,857.34 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) मजबूती के साथ 9,971.75 पर खुल कर 49 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 9,983.80 पर है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 23 शेयर हरे और 8 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से लार्सन ऐंड टुब्रो 2.53%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.59%, बजाज ऑटो 1.19% और एचडीएफसी 1.14% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 0.53%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.46%, पावर ग्रिड 0.42% और ओएनजीसी 0.40% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 36 शेयरों में बढ़त है, जबकि 14 शेयर लाल निशान पर हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख