शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हुई बढ़त, डॉव जोंस 259 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी, जिससे डॉव जोंस 22,000 के ऊपर पहुँच गया।

अमेरिका में आये तूफान इर्मा द्वारा फ्लोरिडा में उम्मीद से कम नुकसान पहुँचाने और उत्तर कोरिया द्वारा कोई नया परमाणु परीक्षण न किये जाने से बाजार में विश्वास बढ़ा। कल एसऐंडपी 500 के सभी 11 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गयी, जिससे यह नये रिकॉर्ड स्तर पर भी बंद हुआ।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 259.58 अंक या 1.19% की बढ़त के साथ 22,057.37 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 72.07 अंक या 1.13% की मजबूती के साथ 6,432.26 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26.68 अंक या 1.08% की मजबूती के साथ 2,488.11 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.23% की मजबूती दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख