शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय शेयरों में मजबूती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

दिसंबर में ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद बढ़ने से वित्तीय शेयरों में हुई बढ़ोतरी के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

साथ ही निवेशकों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा कर योजना पर आगे बढ़ने की उम्मीद बन रही है। कल अमेरिकी बाजार में करीब 655 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 591 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 56.39 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 22,340.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 73.1 अंक या 1.15% की तेजी के साथ 6,453.26 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.2 अंक या 0.41% की मजबूती के साथ 2,507.04 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.50% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख