शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी सपाट, सेंसेक्स में हल्की मजबूती

गुरुवार को सेंसेक्स ने हल्की मजबूती और निफ्टी ने सपाट शुरुआत की है।

सुबह बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने बुधवार के 31,159.81 के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 31,216.36 पर शुरुआत की। करीब 10.07 बजे यह 65.43 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 31,225.24 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सपाट 9,736.40 पर खुलने के बाद 3.50 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 9,732.25 पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मजबूती दोखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.52% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.47% और निफ्टी स्मॉल में 0.76% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 23 शेयर हरे और 8 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज 1.76%, आईटीसी 1.43%, सन फार्मा 1.21% और कोल इंडिया 1.02% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 2.76%, टीसीएस 0.61%, विप्रो 0.50% और हीरो मोटोकॉर्प 0.46% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 27 शेयरों में बढ़त है, जबकि 24 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख