शेयर मंथन में खोजें

पहले दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जनरल इलेक्ट्रिक के शेयर में 6 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

जनरल इलेक्ट्रिक में 6.3% की गिरावट से निवेशकों को झटका लगा और डॉव जोंस में भी 6 दिनी बढ़त का सिलसिला रुक गया। जनरल इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को वित्तीय परिणाम घोषित किये जो विश्लेषकों की अपेक्षाओं से कम रहे, जिससे कल इसका शेयर लुढ़का। अमेरिका में कल से शुरू हुए सप्ताह में सबसे अधिक कंपनियाँ अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 54.67 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 23,273.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 42.22 अंक या 0.64% की गिरावट के साथ 6,586.83 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.23 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 2,564.98 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.35% ऊपर 51.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख