शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय शेयरों में गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हल्के बदलाव के साथ बंद हुए।

कल वित्तीय शेयरों में आयी गिरावट से एसऐंडपी लाल निशान में रहा, जबकि डॉव जोंस लगातार चौथे सत्र में नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को करीब 700 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.81 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 23,557.23 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.65 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 6,767.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.49 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 2,590.64 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.26% की कमजोरी के साथ 57.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख