शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हुए बंद

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी।

कल बाजार पर उपभोक्ता स्टेपल्स और यूटिलिटीज सहित उच्च लाभांश-भुगतानकर्ताओं में आयी बढ़त का सकारात्मक असर देखने को मिला। हालाँकि जनरल इलेक्ट्रिक में 7.2% की भारी गिरावट आयी, जिसने बाजार में हुई बढ़ोतरी को सीमित कर दिया। सोमवार को अमेरिकी बाजार में 618 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में औसतन 667 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17.49 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 23,439.70 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.65 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 6,757.60 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.54 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 2,584.84 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.04% की मामूली वृद्धि के साथ 56.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख