शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में लौटी चमक, डॉव जोंस 187 अंक उछला

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक शानदार तेजी के साथ बंद हुए।

कल वॉल-मार्ट और सिस्को में आय से संबंधित लाभ तथा सिस्को 5.2% की उछाल के साथ 35.88 डॉलर के भाव पर बंद होने से पहले 36.67 डॉलर के भाव के तक चढ़ा जो फरवरी 2001 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। वहीं एक कर बिल ने अपनी पहली बाधा पार कर ली, जिससे कॉर्पोरेट आय को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 187.08 अंक या 0.80% की बढ़त के साथ 23,458.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 87.08 अंक या 1.30% की मजबूती के साथ 6,793.29 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.02 अंक या 0.82% की बढ़त के साथ 2,585.64 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.34% की कमजोरी के साथ 55.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख