शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 145 अंक फिसला

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

निवेशक विदेशी निवेश नीति के मध्यावधि विश्षेलण और रिजर्व बैंक की नीति से पहले सतर्क हैं। आज निफ्टी 10,127.75 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,118.25 के स्तर पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 37.75 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 10,090.00 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 32,869.72 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,814.03 पर खुलने के बाद 145.76 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 32,723.96 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.71 और बीएसई स्मॉलकैल में 0.97% की कमजोरी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.94% और निफ्टी स्मॉल में 1.22% की गिरावट है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 5 शेयरों में मजबूती के साथ ही 26 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से इन्फोसिस 0.57%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.33%, भारती एयरटेल भी 0.28% और भारती एयरटेल 0.28% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 1.51%, बजाज ऑटो में 1.17%, एनटीपीसी और टाटा स्टील दोनों में 1.14% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 6 शेयरों में बढ़त है, जबकि 44 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख