शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की बैठक से पहले बाजार में कमजोरी

आरबीआई की बैठक से पहले वित्तीय तथा बैंकिंग शेयरों में कमजोरी से बाजार में गिरावट है।

निवेशक सतर्क दिख रहे हैं, जबकि एशियाई तथा अमेरिकी बाजार से भी नकारात्मक रुझान मिले हैं। आज निफ्टी 10,118.25 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,088.80 के स्तर पर खुला है। करीब पौने 10 बजे निफ्टी 15.55 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 10,102.70 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 32,802.44 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,798.50 पर खुलने के बाद 43.92 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 32,758.52 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में स्थिति बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.02% की मामूली गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैल में 0.34% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.13% नीचे है और निफ्टी स्मॉल में 0.47% की तेजी है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयरों में मजबूती के साथ ही 19 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.23%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.93%, इन्फोसिस 0.68% और कोल इंडिया 0.60% मजबूत हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील में 1.95%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.08%, बजाज ऑटो में 1.01% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.98% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 17 शेयरों में बढ़त है, जबकि 32 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का एक शेयर सपाट भी है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख