शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के लिए 525-535 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 600-610 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 480 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 29 दिसंबर को भारती एयरटेल का शेयर 529.65 रुपये पर बंद हुआ। 28 दिसंबर 2016 को यह शेयर 296.80 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 03 नवंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 564.80 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 431.36 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र करते हुए कहा है कि हाल ही में भारती एयरटेल ने 450 रुपये के स्तरों पर चैनल ब्रेकआउट किया। इसके बाद से पिछले 8 हफ्तों से यह 480-550 रुपये के स्तरों पर झूल (कंसोलिडेशन) रहा है। कंसोलिडेशन ने साप्ताहिक चार्ट पर बुलिश फ्लैग आकृति बनायी है, जो एक मजबूत पैटर्न है। इसके अलावा आरएसआई और स्टॉकैस्टिक जैसे संकेतकों ने भी भारती एयरटेल में आगे तेजी आने का संकेत दे रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख