शेयर मंथन में खोजें

फार्मा, धातू और तकनीकी शेयरों में मजबूती से बाजार की तेज शुरुआत

फार्मा, धातू और तकनीकी शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

निफ्टी 10,435.55 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,477.55 के स्तर पर खुला है। करीब 9.30 बजे यह 31.70 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ 10,467.25 अंक पर चल रहा है। साथ ही सेंसेक्स 33,812.75 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,913.55 पर खुलने के बाद 68.86 अंक या 0.20% की वृद्धि के साथ 33,881.51 अंकों के स्तर पर है। वहीं बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.34% की कमजोरी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.46% और निफ्टी स्मॉल में 0.56% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयरों में मजबूती के साथ ही 18 शेयरों में कमजोरी और 1 शेयर सपाट है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ओएनजीसी 2.31%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.25%, बजाज ऑटो 1.21% और एनटीपीसी 1.11% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में स्टेट बैंकऑफ इंडिया में 0.77%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.54%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.47% और एशियन पेंट्स में 0.31% की कमजोरी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 25 शेयरों में बढ़त है, जबकि 25 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख