शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) करेगी कलिंगनगर स्टील संयंत्र का विस्तार

खबरों के मुताबिक टाटा स्टील ओडिशा में कलिंगनगर स्टील संयंत्र के विस्तार की योजना बना रही है।

कंपनी ने कलिंगनगर स्टील संयंत्र में अपने ग्रीनफिल्ड स्टील परियोजना में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बीएसई में टाटा स्टील के शेयर में बुधवार सुबह से ही मजबूती है। कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 344.25 रुपेय पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 356.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 344 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.19 बजे कंपनी के शेयर 13.35 रुपये या 3.90% की बढ़त के साथ 355.75 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 33,254.42 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख