शेयर मंथन में खोजें

इसलिए वेदांत (Vedanta) ने 2 कंपनियों के साथ किया समझौता

वेदांत (Vedanta) ने 2 दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक की भूमिगत खदानों की सुरक्षा और उत्पादकता में सुधार के लिए यह समझौता किया है। इस समझौते के तहत वहाँ उपकरणों की आपूर्ति और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आयी है।
बीएसई में वेदांत का शेयर मंगलवार को 159.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 161.00 रुपये पर खुला है। वेदांत के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 174.60 रुपये और निचला स्तर 58.10 रुपये रहा है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 10 बजे इसने 174.60 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब पौने 1 बजे यह 7.25 रुपये या 4.55% की बढ़त के साथ 166.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख