शेयर मंथन में खोजें

आईटीआई (ITI) के शेयर में 19% की जोरदार उछाल

आईटीआई (ITI) के शेयर में आज 19% से अधिक की उछाल आयी है।

आज केन्द्रीय कैबिनेट ने कंपनी की परिसंपत्तियों को बेचने की मंजूरी दे दी है। भारत सरकार के पास टेलीफोन और संचार उपकरण की निर्माता आईटीआई की 90% हिस्सेदारी है। भारत सरकार सरकारी कंपनियों द्वारा ठेके और पूंजी निवेश के जरिये आईटीआई की सहायता करती है।
बीएसई में आईटीआई का शेयर मंगलवार को 28.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 28.80 रुपये पर खुला है। आईटीआई का शेयर बढ़त के साथ शुरुआत के बाद 34.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। लगातार तेजी के साथ बढ़ते हुए कारोबार के अंत में यह 5.60 रुपये या 19.48% की बढ़त के साथ 34.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख