शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने किये शेयर आवंटित

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने 5.29 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी को एफसीसीबी धारकों से नोटिस मिला, जिसके बाद कंपनी की एफसीसीबी रूपांतरण समिति ने इन एफसीसीबी को प्रति 10 रुपये वाले 5,29,978 इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कर दिया। इसके साथ ही कंपनी की चुकता शेयर पूंजी 1,35,07,14,910 रुपये से बढ़ कर 1,35,60,14,690 रुपये हो गयी है।
बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 38.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 39.20 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे यह 1.30 रुपये या 3.35% की बढ़त के साथ 40.10 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 45.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 23.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख