शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के इन शेयरों में आज से होगा कारोबार

आईटीसी (ITC) का शेयर बीएसई में आज सपाट चल रहा है।

कंपनी ने 7 जून को जो बोनस शेयर आवंटित किये थे, उन बोनस शेयरों में 14 जुलाई के प्रभाव से कारोबार किया जायेगा।
बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार के 247.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को सपाट 247.00 रुपये पर ही खुला है। सपाट खुलने के बाद आईटीसी का शेयर शुरुआती कारोबार में ही लाल रेखा से नीचे चला गया था। करीब साढ़े 11 बजे इसमें बढ़त का रुख शुरू हुआ। करीब पौने 12 बजे यह 0.50 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 247.50 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईटीसी का शेयर 258.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 178.76 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख