शेयर मंथन में खोजें

मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) का तिमाही लाभ और आय बढ़ी

मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी की आय में 27.87% और लाभ में 19.46% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 50.23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 64.23 करोड़ रुपये और लाभ 3.75 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4.48 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में मुथूट कैपिटल का शेयर बुधवार के 213.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 216.00 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ शुरुआत के बाद मुथूट कैपिटल का शेयर अंत में 3.80 रुपये या 1.78% की बढ़त के साथ 210.00 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में मुथूट कैपिटल का शेयर 235.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 122.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख