शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) का लाभ बढ़ा

टीसीएस ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी हैै।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 9.44% बढ़ कर 6,318 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5773 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 26,447 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.49% बढ़ कर 6318 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा मार्जिन 25.1 रहा है। बीएसई में टीसीएस के शेयर आज गुरुवार को 28.90 रुपये या 1.16 की बढ़त के साथ 2,520.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,526.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,472.05 रुपये तक फिसला।( शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख