शेयर मंथन में खोजें

जय भारत मारुति (Jay Bharat Maruti) का लाभ और आमदनी घटी

जय भारत मारुति (Jay Bharat Maruti) के तिमाही लाभ में 11.79% की गिरावट हुई है।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 7.97 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष के समान समय में गिरावट के साथ 7.03 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी 364.13 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर इस बार 333.27 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जय भारत मारुति का शेयर गुरुवार के 158.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 151.90 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 11.55 रुपये या 7.28% की गिरावट के साथ 147.00 रुपये पर है। इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 184.40 रुपये और निचला स्तर 114.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख