शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत फोर्ज, अपोलो हॉस्पिटल्स और ऐक्सिस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत फोर्ज, अपोलो हॉस्पिटल्स और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज : कंपनी के तिमाही लाभ में 7,227 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,548 करोड़ रुपये और आमदनी 49,957 करोड़ रुपये से बढ़ कर 53,496 करोड़ रुपये रही।
हिंदुस्तान यूनिलीवर : कंपनी आज अपने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
भारत फोर्ज : भारत फोर्ज ने डिफेंस होल्डिंग कंपनी में हिस्सेदारी नहीं बेची है।
अपोलो हॉस्पिटल्स : अपोलो हॉस्पिटल्स अपनी ऋण सीमा बढ़ कर 3,500 करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।
चांदनी टेक्सटाइल्स इंजीनियरिंग : कंपनी के बोर्ड ने इंजीनियरिंग डिवीजन के अलगाव को मंजूरी दे दी है।
ऐक्सिस बैंक : बैंक ने अपनी एमसीएलआर में 5-10 आधार अंकों की कटौती की है।
कैप्टन पॉलीप्लास्ट : कैप्टन पॉलीप्लास्ट उधार लेने की सीमा को बढ़ा कर 75 करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।
नैल्को : कंपनी 2,835 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
अर्णव कॉर्प : कंपनी के बोर्ड ने मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में शुरुआत करने को मंजूरी दी है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख