शेयर मंथन में खोजें

ऐरो ग्रेनाइट (Aro Granite) का शेयर 16.42% की बढ़त के साथ हुआ बंद

ऐरो ग्रेनाइट (Aro Granite) ने आज अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आय और लाभ दोनों में बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 59.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 67.13 करोड़ रुपये और लाभ 1.42 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में ऐरो ग्रेनाइट का शेयर शुक्रवार के 67.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 68.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के अंत में ऐरो ग्रेनाइट का शेयर 11.00 रुपये या 16.42% की जोरदार उछाल के साथ 78.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ऐरो ग्रेनाइट के शेयर का उच्च स्तर 78.70 रुपये और निचला स्तर 37.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख