शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Uniliver) करेगी नये संयंत्र की स्थापना

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Uniliver) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी आसाम में एक नये संयंत्र की स्थापना करेगी।

कंपनी का यह संयंत्र एक उत्पादन संयंत्र होगा, जिसे तैयार करने के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के इस संयंत्र से इसके पर्सनल केयर उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि होगी। इस संयंत्र की शुरुआत 2017 के शुरू में होगी।
आज हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर लाल निशान पर ही है। बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सोमवार के 920.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 904.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 24.10 रुपये या 2.62% की गिरावट के साथ 896.35 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 949.00 रुपये और निचला स्तर 765.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख