शेयर मंथन में खोजें

कैम्लिन फाइन (Camlin Fine) को मिली पर्यावरण विभाग की मंजूरी

कैम्लिन फाइन (Camlin Fine) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (गुजरात) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह पर्यावरण मंजूरी दहेज विशेष आर्थिक क्षेत्र में हाइड्रोक्यूनन/कैटेचोल और अपने डाउनस्ट्रीम उत्पादों के लिए एक उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए मिली है। कंपनी की इस संयंत्र में 180 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।
बीएसई में कैम्लिन फाइन का शेयर मंगलवार के 95.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 95.60 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.11% की हल्की मजबूती के साथ 95.15 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कैम्लिन फाइन के शेयर का उच्च स्तर 121.40 रुपये और निचला स्तर 76.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख