शेयर मंथन में खोजें

नाल्को (Nalco) ने किया खान मंत्रालय के साथ समझौता

नाल्को (Nalco) ने केन्द्रीय खान मंत्रालय के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में उच्चतर उत्पादन और वित्तीय तथा गैर-वित्तीय लक्ष्यों के लिए यह समझौता किया है। समझौते के तहत उत्पाद शुल्क के अलावा ऑपरेशन से राजस्व का लक्ष्य 7,100 करोड़ रुपये तय किया गया है। साथ ही पिछले वित्त वर्ष के एल्यूमिना और एल्यूमीनियम के उत्पादन की तुलना में चालू वित्त वर्ष में इनका अधिक उत्पादन भी शामिल है।
बीएसई में नाल्को का शेयर मंगलवार के 48.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 48.80 रुपये पर खुला है। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 1.95% की कमजोरी के साथ 47.80 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में नाल्को के शेयर का उच्च स्तर 51.40 रुपये और निचला स्तर 28.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख