शेयर मंथन में खोजें

टेक सॉल्यूशंस (Take Solutions) करेगी 1 करोड़ से अधिक शेयर जारी

गुरुवार को टेक सॉल्यूशंस (Take Solutions) के बोर्ड की प्रतिभूति जारी समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने प्रति 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 1,08,36,800 इक्विटी शेयरों को प्रति 166.10 रुपये पर जारी और आवंटित करने की मंजूरी दे दी। इन शेयरों को कंपनी पात्र संस्थागत खरीदारों को कुल 1,79,99,92,480 रुपये में आवंटित करेगी।
टेक सॉल्यूशंस का शेयर आज मजबूत स्थिति में कारोबार कर रहा है। बीएसई में टेक सॉल्यूशंस का शेयर गुरुवार के 175.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 174.50 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसमें शुरुआती कारोबार में तेजी शुरू हो गयी। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 8.70 रुपये या 4.96% की बढ़त के साथ 184.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 210.50 रुपये और निचला स्तर 100.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख