शेयर मंथन में खोजें

तो डीएचएफएल (DHFL) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

डीएचएफएल (DHFL) ने 500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) आवंटित करके जुटायी है। कंपनी ने 5,000 डिबेंचर आवंटित किये हैं, जिन पर 9.24% की कूपन दर है। ये डिबेंचर 26 अगस्त 2022 को मैच्योर होंगे।
दूसरी तरफ डीएचएफएल का शेयर बीएसई में 655.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 658.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 674.50 रुपये और निचला स्तर 652.65 रुपये का रहा। अंत में यह 9.90 रुपये या 1.51% की मजबूती के साथ 665.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख