शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया।

कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल उस खबर से आयी, जिसके अनुसार जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में दाखिल होने जा रहा है। जेएसडब्ल्यू स्टील 28 सितंबर से निफ्टी 50 में ल्युपिन की जगह लेगा।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 366.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 371.25 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 405.40 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 32.85 रुपये या 8.97% की तेजी के साथ 399.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख