शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने अमेरिकी कंपनी के साथ किया करार

देश की दूसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने सैंडोज (Sandoz) के अमेरिकी कारोबार का कुछ हिस्‍सा खरीदने के लिए करार किया है।

सैंडोज एक अन्य दवा कंपनी नोवार्टिस की इकाई है। कंपनी ने यह सौदा 90 करोड़ डॉलर में किया है, जिसके तहत यह डर्माटोलॉजी कारोबार और ओरल सॉलिड प्रोडक्‍ट्स पोर्टफोलियो के साथ अमेरिका में सैंडोज के तीन उत्पादन संयंत्रों का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण इसकी पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी द्वारा किया जायेगा। इस खबर से अरबिंदो फार्मा के शेयर में 8% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 696.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 704.90 रुपये पर खुला और तेजी के रुख के बीच 755.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 3 के करीब कंपनी के शेयरों में 55.90 रुपये या 8.03% की तेजी के साथ 752.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

Comments 

ra
0 # ra 2018-09-06 19:12
:D :D ;-) :-| :-* :-* sgvaeyyuh4r
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख