शेयर मंथन में खोजें

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.00% से बढ़ा कर 8.05%, एक महीने के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.15%, तीन महीनों के लिए 8.30% से 8.35%, 6 महीनों के लिए 8.55% से बढ़ा कर 8.60% और एक साल के लिए 8.65% से 8.70% कर दी है।
हालाँकि बैंक ने दो साल की अवधि के लिए 9.00% और तीन साल के लिए 9.25% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 07 सितंबर से प्रभावी है।
दूसरी तरफ बीएसई में विजया बैंक का शेयर 62.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 62.75 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। आज के सत्र में विजया बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब 3.20 बजे यह 0.30 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 61.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख