शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया बोनस इक्विटी शेयरों का आवंटन

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने 2 करोड़ से अधिक बोनस शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को 5 रुपये प्रति वाले 2,18,41,91,490 इक्विटी शेयरों को पूर्ण चुकता बोनस इक्विटी शेयर के रूप में आवंटित किया। इसके साथ ही इन्फोसिस की पूर्ण चुकता इक्विटी पूँजी 10,92,09,57,450 रुपये से बढ़ कर 21,84,19,14,900 रुपये हो गयी है।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 727.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 733.05 रुपये पर खुला। शुरुआत में गिरावट के बाद 10 बजे के आस-पास इसने रफ्तार पकड़नी शुरू की और 737.00 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। अंत में यह 5.20 रुपये या 0.71% की बढ़त के साथ 733.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख