शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया 91 लाख से अधिक प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों का आवंटन

प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने 91 लाख से अधिक प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों का आवंटन किया है।

कंपनी ने निर्धारित कर्मियों को प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट योजना-2007 के तहत 46,28,000 और प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट योजना-2004 के तहत 45,13,000 प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयाँ आवंटित की हैं। यह इकाइयाँ 01 सितंबर से प्रभावी हैं।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में विप्रो का शेयर 3.60 रुपये या 1.12% की बढ़त के साथ 324.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 334.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 253.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख