शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक ने किया रिलायंस नेवल के खिलाफ एनसीएलटी का रुख

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने रिलायंस नेवल (Reliance Naval) से बकाया ऋण वसूलने के लिए एनसीएलटी (NCLT) का रुख किया है।

बैंक ने कंपनी के खिलाफ दिवाला और दिवालियापन कोड के तहत ऋण समाधान निकालने के लिए दिवालिया याचिका दायर की है।
इससे पहले नवंबर 2017 में आईएफसीआई ने भी रिलायंस नेवल के खिलाफ एनसीएलटी में शिकायत की थी। 06 सितंबर 2018 को रिलायंस नेवल ने ऋणदाताओं के सामने एक बार निपटान प्रस्ताव रखा था, जबकि कर्जदाताओं ने कंपनी को प्रस्ताव बदलने के लिए 10 दिन की मौहलत दी। गौरतलब है कि 90% ऋणदाताओं के निपटान प्रस्ताव स्वीकार करने पर एनसीएलटी से याचिका वापस ली जा सकती है।
उधर बीएसई में इस खबर से रिलायंस नेवल का शेयर दबाव में है। 15.45 रुपये के पिछले बंद स्तर पर ही शुरुआत के बाद करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 15.35 रुपये पर चल रहा है। हालाँकि आईडीबीआई बैंक का शेयर भी 1.25% की कमजोरी के साथ 59.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख