शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने जारी किये डिबेंचर

आज दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दी गयी। साथ ही कंपनी के निदेशक समूह ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी और आवंटित करने के लिए एनसीडी समिति का गठन भी किया।
उधर बीएसई में आज एलेम्बिक फार्मा के शेयर में कमजोरी आयी। 638.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 645.00 रुपये पर शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान 625.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 10.25 रुपये या 1.60% की कमजोरी के साथ 628.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख