शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनएमडीसी, यस बैंक, टाटा कम्युनिकेशंस, एनएमडीसी और सन फार्मा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनएमडीसी, यस बैंक, टाटा कम्युनिकेशंस, एनएमडीसी और सन फार्मा शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - रिलायंस कैपिटल, पावर फाइनेंस और प्रतिभा इंडस्ट्रीज
रिलायंस होम फाइनेंस - कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही मुनाफा 34 करोड़ रुपये से बढ़ कर 48 करोड़ रुपये रहा।
सन फार्मा - सन फार्मा की सहायक इकाई एक इजराइली कंपनी में 18.75% हिस्सेदारी खरीदेगी।
जेपी इन्फ्राटेक - दो स्वतंत्र निदेशकों ने कंपनी से इस्तीफा दिया।
एनएमडीसी - एनएमडीसी ने अगस्त 2018 में 98.5 लाख टन का उत्पादन और 1.10 करोड़ टन की बिक्री की।
जयप्रकाश एसोसिएट्स - आईसीआईसीआई बैंक ने कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया।
एस्सार स्टील - आर्सेलर मित्तल ने कंपनी के लिए निविदा संशोधित कर 42,000 करोड़ रुपये की।
यस बैंक - बोर्ड और शेयरधारकों ने बैंक को 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
कंटेनर कॉर्प - कंपनी ने केंद्रीय भंडारण निगम से हाथ मिलाया।
टाटा कम्युनिकेशंस - उपाध्यक्ष जेम्स पार्कर ने अपने मुख्य उपभोक्ता अधिकारी पद से इस्तीफा दिया।
एस्सेल प्रोपैक - एस्सेल प्रोपैक ने 60 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख