शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) : अपाचे (Apache) की 30 लाख से अधिक इकाइयाँ बिकीं

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने टीवीएस अपाचे (TVS Apache) की 30 लाख से अधिक इकाइयाँ बेच दी हैं।

टीवीएस ने अपाचे का पहला संस्करण 2005 में बाजार में उतारा था। टीवीएस अपाचे सीरीज को देश में सबसे तेजी से बढ़ता प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड माना जाता है, जिसकी बिक्री कंपनी विश्व भर में करती है।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 589.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 589.00 रुपये पर खुल कर उचार-चढ़ाव भरे सत्र में नीचे गिर रहा है। 11 बजे के करीब यह 0.45 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 590.25 रुपये पर है। गौरतलब है कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,042.02 करोड़ रुपये की है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख