शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला कैपिटल, जीआईसी हाउसिंग और मारुति सुजुकी खरीदें : एंजेल ब्रोकिंग

प्रमुख ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital), जीआईसी हाउसिंग (GIC Housing) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि आदित्य बिड़ला कैपिटल (102 रुपये) को 151 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 47.6% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म ने बचत के वित्तीयकरण और बीमा तथा म्यूचुअल फंड में बढ़ते निवेश से निरंतर विकास सुनिश्चित होने की उम्मीद जतायी है।

ब्रोकिंग फर्म के अनुसार जीआई हाउसिंग (266 रुपये) को 424 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 59.2% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की ऋण बुक अगले सालों में 24.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद जतायी है। साथ ही उधार मिश्रण में परिवर्तन से कंपनी का शुद्ध ब्याज मार्जिन सुधरेगा।

एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि मारुति सुजुकी (7,033 रुपये) को 8,552 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 21.6% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि जीएसटी के बाद बेहतर उत्पाद मिश्रण के साथ कंपनी की बिक्री में मात्रा में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी को गुजरात संयंत्र के उच्च परिचालन से भी लाभ मिलेगा, जो मार्जिन अभिवृद्धि होगा।

 
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख