शेयर मंथन में खोजें

Adani Total Gas Ltd Share Latest News: शेयर में फंस गए हैं आगे क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक को काफी चोट लगी है और इसका ट्रेंड भी नकारात्मक है। इसका सही स्तर का अंदाज लगाना भी मुश्किल हो रहा है। इस स्टॉक 650-640 का स्तर अहम था, लेकिन स्टॉक इसके नीचे चल रहा है।

New Delhi Television Ltd Share Latest News: शेयर में फंस गए हैं आगे क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 154 रुपये का स्तर बेहद अहम है। ये 28 अक्टूबर को बनी दोजी कैंडल का निम्न स्तर है। ये स्टॉक जब तक इस स्तर के ऊपर है, तब तक इसमें वापसी की उम्मीद बन रहेगी।

Nifty Prediction for tomorrow: निफ्टी में आगे कितनी बड़ी गिरावट संभव! आगे क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: अभी बाजार में कोई खास डेटा नहीं है, जो है भी अदाणी समूह से जुड़ी खबर की वजह से ही है। बाजार में बिकवाली बहुत ज्यादा है, इसमें एक पुलबैक तेजी बहुत जरूरी है। बाजार में इस समय जो गिरावट है, उसमें निवेशकों को हड़बड़ाने की बजाय अच्छे स्टॉक पोर्टफोलियो में जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए।

Nifty IT Index Analysis: आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी का आईटी सूचकांक नकारात्मक नहीं है। ये इंडेक्स अभी कंसोलिडेट करेगा। इसकी आगे की चाल अब अगले तिमाही यानी तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी। निफ्टी में 22500 पर तमाम गणनायें सही बैठ रही हैं। इस स्तर पर बहुत मजबूत समर्थन उभर कर आयेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख