शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स को लगा 555 अंक का झटका, क्या बाजार में बास्केट सेलिंग हुई?

बुधवार 6 अक्टूबर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार दोपहर तक एक सीमित दायरे में चलता रहा, पर दोपहर बाद बिकवाली का दबाव उभर आया।

बीएसई सेंसेक्स 555 अंक या 0.93% गिर कर 59,190 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 176 अंक या 0.99% की चोट के साथ 17,646 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी का रुझान दिखा। बीएसई मिडकैप में 1.22% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.55% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी मिडकैप 50 में 1.33% की कमजोरी रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 का नुकसान 0.83% का रहा। इस बीच बाजार के उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला इंडिया विक्स सूचकांक 5.7% बढ़ कर 17.33 पर पहुँच गया।
चार्टपंडित डॉट कॉम के सीईओ हेमेन कपाड़िया के अनुसार डॉलर इंडेक्स का बढ़ना और डॉव जोंस फ्यूचर में तेज गिरावट आना दोपहर बाद भारतीय बाजार के फिसलने का तात्कालिक कारण बना। अमेरिका के 10 वर्ष के ट्रेजरी यील्ड में भी बढ़ोतरी दिखी, जिससे बाजार पर दबाव बना।
वहीं भारतीय शेयर बाजार इस समय काफी ऊँचे स्तरों पर भी है। इस लिहाज से बाजार में मुनाफावसूली भी हुई। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी आशु मदान का मानना है कि भारतीय सूचकांक कुछ समय तक दबाव में बने रह सकते हैं। उनकी सलाह है कि निवेशकों को बाजार में बहुत चुनिंदा तरीके से निवेश रखना चाहिए और अपना निवेश हल्का भी रखना चाहिए।
कुछ जानकारों के मुताबिक आज दोपहर बाद की गिरावट में थोक बिकवाली (बास्केट सेलिंग) हुई है। उन्हें ऐसा लगता है कि भारत की रेटिंग को लेकर एक अच्छी खबर से पहले लोगों ने सौदे किये, जिन्हें खबर आने के बाद निपटाया गया। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख