शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने मिलाया स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से हाथ

निजी क्षेत्र की प्रमुख गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank) के साथ करार किया है।

साझेदारी के जरिये बैंक के उपभोक्ताओं को बीमा कंपनी के व्यापक सुरक्षा समाधान पहुँचाये जायेंगे। साथ ही देश में अपने सामान्य बीमा पोर्टफोलियो को लेकर प्रोत्साहित करते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के भारत में मौजूद शाखा नेटवर्क का लाभ उठायेगी।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ साझेदारी की खबर से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर 1,144.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,155.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,178.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 21.00 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 1,165.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 52,973.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,285.35 रुपये और निचला स्तर 703.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख