शेयर मंथन में खोजें

नवनीत मुनोट (Navneet Munot) होंगे एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के नये एमडी और सीईओ

दिग्गज म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) ने नवनीत मुनोट (Navneet Munot) को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।

मुनोट अभी तक एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) के तौर पर कार्य कर रहे थे।
एचडीएफसी एएमसी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 16 नवंबर 2020 को हुई इसके निदेशक मंडल की बैठक में नवनीत मुनोट को इसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दी गयी। वह मिलिन्द बर्वे (Milind Barve) की जगह लेंगे, जो अभी तक एचडीएफसी एएमसी के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत थे।
जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा साल-दर-साल 8% की गिरावट के साथ 338.06 करोड़ रुपये रहा। जुलाई-सितंबर 2019 में इसको 368.24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 30 सितंबर 2020 को एचडीएफसी एएमसी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3.75 लाख करोड़ रुपये था। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख